Business News

टोक्यो 2020 गेम्स के लिए एक मीडिया कवरेज आधार, द टोक्यो मीडिया सेंटर अब एक्रिडिएशन कार्ड वालों के आवेदन स्वीकार कर रहा है

Business Wire India


द टोक्यो मीडिया सेंटर (टीएमसी) एक ऐसी सुविधा है जिसकी स्थापना टोक्यो मेट्रोपोलिटन (महानगरीय) सरकार ने की है ताकि टोक्यो 2020 गेम्स के दौरान देसी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए मीडिया कवरेज आधार के रूप में काम कर सकें। आज की स्थिति के अनुसार अब यह टीएमसी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मान्यता प्राप्त कार्ड वालों से आवेदन स्वीकार कर रहा है। एक मान्यता कार्ड प्राप्त करके आप गेम्स के दौरान टीएमसी की जगह और अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं, आप इसकी सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं इसमें प्रेस कांफ्रेंस तथा मीडिया टुअर्स शामिल है। 

इस प्रेसविज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200109005899/en/
  
इस समाचार के अनुसार टीएमसी ने अपनी आधिकारिक अवधारणा, “कनेक्ट इन टोक्यो” की घोषणा कर दी है और साथ ही गवरनर कोइके का संदेश बी उनके आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।
मीडिया के जिन लोगों के पास टोक्यो 2020 गेम्स के लिए मान्यता नहीं है वे भी टीएमसी की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। गेम्स के दौरान कृपया इस मीडिया कवरेज और सूचना जुटान आधार को देखिए!
 
  • आधिकारिक वेबसाइट
कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर आएं या क्यूआर कोड स्कैन कर मान्यता कार्ड के लिए आवेदन करें। यूआरएल : https://tokyo.mediacenter.jp/
* एक्रिडिएशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आपके पास आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत खाता हो।
 
  • मुहैया काई जाने वाली सेवाएं
सुविधा इकाई के अंदर

- कार्यस्थल, मिलने (मीटिंग) के लिए कमरे, और इंटरव्यू के लिए कमरे
कुछ स्थान आरक्षित कराने की आवश्यकता हो सकती है
- निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी (केबल वाया और वाय-फाय)
- द्वारपाल सेवा
- प्रेस कांफ्रेंस और ब्रीफिंग
- मीडिया किट्स

अन्य

- पूरे टोक्यो में सहायता और तस्वीरें उतारना
- मीडिया के लिए दौरे
- टीएमसी वेबसाइट आदि पर एक्सक्लूसिव आलेख

* मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं की यह सूची अद्यतन की जाती रहेगी। मान्यताप्राप्त सदस्यों को अतिरिक्त विवरण आगे की तारीख में दिए जाएंगे।
  • लोकेशन (स्थान)
टोक्यो स्पोर्ट्स स्क्वैयर 2-3 एफ (पता : 3-8-3, मरुनोउची, चियोडा-कु, टोक्यो)
- जेआर/टोक्यो मेट्रो युराकुचो स्टेशन से 1-मिनट का पैदल रास्ता
- शहर के मुख्य परिवहन केंद्रों में से एक, टोक्यो स्टेशन के पास
- गेम्स कवर करने के लिए एक बेहद सुविधाजनक जगह
 
  • सुविधाएं जो जिस समय उपलब्ध कराने की योजना है
शुक्रवार, 10 जुलाई – गुरुवार, 23 जुलाई 2020: सवेरे 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
शुक्रवार, 24 जुलाई – सोमवार, 10 अगस्त 2020: 24 घंटे खुला
मंगलवार, 11 अगस्त – शनिवार, 22 अगस्त, 2020: बंदी रविवार, 23 अगस्त – सोमवार, 7, 2020: 24 घंटे खुला
 
  • टोक्यो के गवर्नर, कोइके युरीको का संदेश
गवरनर कोइके का संदेश आप नीचे के पेज पर देख सकते हैं।
टोक्यो मीडिया सेंटर आधिकारिक वेबसाइट
https://tokyo.mediacenter.jp/about/

बिजनेसवायर डॉट कॉम पर स्रोत रूपांतर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200109005899/en/
 
संपर्क :
टोक्यो मीडिया सेंटर मैनेजमेंट ऑफिस
किकुजाटो हरुकी
ई मेल : inquiry@tokyo.mediacenter.jp
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।